News : वाहनों पर नीली बत्ती, हूटर, पुलिस नेम प्लेट और पुलिस लोगो के अनधिकृत उपयोग के खिलाफ मसूरी पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों को सीज किया गया।
मसूरी कोतवाली को 112 कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली थी कि मॉल रोड इलाके में HR नंबर (HR 98E 9325) की एक गाड़ी का चालक नीली बत्ती और हूटर का गलत इस्तेमाल करते हुए हुड़दंग मचा रहा है।
News : चेकिंग के दौरान धरी गई गाड़ी
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली मसूरी की थाना मोबाइल और चीता पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की। चेकिंग में पाया गया कि गाड़ी पर गैर-कानूनी तरीके से नीली बत्ती और हूटर लगाए गए थे।
प्रकरण में मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) तथा संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
News : नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
कोतवाल नरेंद्र गहलावत ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि गाड़ियों पर नीली बत्ती, हूटर, पुलिस नेम प्लेट, पुलिस लोगो या किसी भी प्रतिबंधित उपकरण का अनधिकृत इस्तेमाल न करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस नियमानुसार सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी।
Also Read : News : उत्तराखंड सरकार का 485 करोड़ का हेल्थ शील्ड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड धारकों को बड़ी राहत
