News : साइबर अपराधियों ने जूम, एचएसबीसी, सीएनएन, सेल्सफोर्स और आइकिया जैसी दुनिया भर की सबसे लोकप्रिय 178 वेबसाइटों को अपनी साजिश का शिकार बनाया है। इन हैकर्स ने उपयोगकर्ताओं (यूजर्स) के क्रेडिट कार्ड विवरण चुराने, क्रिप्टो भुगतान पतों को बदलने और आईओएस (iOS) डिवाइसों में मैलवेयर डालने की कुचेष्टा की।

एक सुरक्षा विशेषज्ञ ने सोमवार को यह पर्दाफाश किया कि दुनिया की इन दिग्गज कंपनियों के पोर्टल को क्रिप्टोकरेंसी हथियाने और आईफोन को नुकसान पहुंचाने के इरादे से भेद्य बनाया गया था।

News : कोड के जरिए साधा गया निशाना

वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन प्लेटफॉर्म ‘ऑप्टिमाइजली’ के माध्यम से अलग-अलग सेक्टर के 178 संस्थानों के वेबपेजों पर आने वाले आगंतुकों (यूजर्स) को खतरनाक जावास्क्रिप्ट कोड के जरिए टारगेट किया गया।

इन दुर्भावनापूर्ण स्क्रिप्ट्स का मुख्य उद्देश्य क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शन एड्रेस को बदलकर हमलावर के निजी वॉलेट पर भेजना और भुगतान के समय ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड नंबर चुराना था।

इसके अतिरिक्त, ये स्क्रिप्ट्स विजिटर्स की कुकीज और स्क्रीनशॉट हासिल करने के साथ-साथ एप्पल के आईओएस उपकरणों में एक्सप्लॉइट कोड भेजने की फिराक में थीं। साइबर सुरक्षा क्षेत्र की जानी-माने फर्म ‘हडसन रॉक’ ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उसे इन पोर्टल्स से यूजर्स को मैलिशियस कोड प्रेषित किए जाने के पुख्ता प्रमाण मिले हैं।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स इस बात की तत्काल पुष्टि नहीं कर पाई है कि इन सभी मामलों में इस खतरनाक कोड का सफल इस्तेमाल हुआ या इससे कुल कितनी क्षति हुई है।

इस बीच, सेल्सफोर्स ने आधिकारिक बयान में कहा है कि वह ऑप्टिमाइजली स्क्रिप्ट में हुए अनाधिकृत बदलावों की गहराई से पड़ताल कर रही है और एहतियाती कदम उठाते हुए इन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है। वहीं, रॉयटर्स द्वारा प्रतिक्रिया मांगे जाने पर ऑप्टिमाइजली, एप्पल, जूम, एचएसबीसी, इक्विफैक्स, सीएनएन और आइकिया की तरफ से फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया गया है।

Also Read : News : कंगना रनौत के पुराने वीडियो को भ्रामक कैप्शन के साथ शेयर करने पर देहरादून में FIR दर्ज