हरिद्वार। हरिद्वार में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि नए समय 27 अप्रैल से 26 मई तक प्रभावी रहेंगे।
जारी निर्देशों के अनुसार, प्री-प्राइमरी से कक्षा पांच तक के स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे, जबकि कक्षा छह से 12 तक के विद्यालय सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक चलेंगे।
डीएम ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बच्चों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके और उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रखा जा सके।
