देहरादून। सुंदरवाला के विज्ञान विहार स्थित रक्षा अनुसंधान विद्यालय में रातों-रात प्रबंधन बदले जाने से अभिभावकों और छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला। जानकारी के अनुसार विद्यालय का संचालन अब डीएवी संस्थान को सौंप दिया गया है और इसे डीएवी पब्लिक स्कूल में मर्ज किया जा रहा है।
इस अचानक बदलाव से अभिभावक असमंजस में हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में नए शैक्षणिक सत्र के लिए बच्चों की किताबें और यूनिफॉर्म खरीदी थीं, जिन्हें अब बदलने को कहा जा रहा है। इसके साथ ही फीस संरचना में भी बदलाव की बात सामने आई है। विरोध स्वरूप छात्रों ने स्कूल गेट पर लगे डीएवी पब्लिक स्कूल के बैनर और पोस्टर फाड़ दिए। अभिभावकों ने प्रशासन से इस निर्णय पर स्पष्टता और राहत की मांग की है।
