आबकारी अधिकारी

चमोली जिले के जनप्रिय जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी की नियमानुसार कार्रवाई पर अंगुली उठाने वाले आबककारी अधिकारी दुर्गेश कुमार त्रिपाठी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। विवादों से नाता रखने वाले दुर्गेश कुमार त्रिपाठी को सरकार ने मई 2023 में उत्तरकाशी जिला आबकारी अधिकारी पद पर रहते हुए सस्पेंड किया था। तब शासन ने इन पर शासकीय आदेशों की अवहेलना, कार्यों के प्रति लापरवाही और राज्य सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप पर सस्पेंड किया गया था।

आबकारी अधिकारी का रहा है विवादों से पुराना नाता

आबकारी अधिकारी दुर्गेश कुमार त्रिपाठी की मनमानी पर चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने मंगलवार को नियमानुसार कार्रवाई की तो कुछ गिरोह और शराब माफिया से जुड़े लोग डीएम की कार्रवाई को गलत बताकर विवादित अफसर की पैरवी में जुट गए हैं। लेकिन अब सामने आया है किआबकारी अधिकारी का विवादों से पुराना नाता है। वो पहले भी एक बार सस्पेंड हो चुका है।

जनता ने सोशल मीडिया पर उठाई ये मांग

बता दें कि चमोली डीएम संदीप तिवारी का नाम सीएम धामी के पसंदीदा अफसरों में एक माना जाता है। ऐसे में विवादित आबकारी अधिकारी दुर्गेश कुमार त्रिपाठी के उनपर आरोप लगाना चर्चाओं का विषय बन गया है। डीएम पर आरोप लगने के बाद चमोली की जनता और कई जनप्रतिनिधि डीएम के पक्ष में खुलकर आने लगे हैं।

लोगों का कहना है कि डीएम ने नियमानुसार जो कार्रवाई है, उसका विरोध करना गलत है। लोग सोशल मीडिया से लेकर डीएम के पक्ष में मुखर हो गए हैं। जबकि आबकारी अधिकारी की सम्पति से लेकर अन्य गतिविधियों की जांच की मांग उठाने लगे हैं। कुछ जनप्रतिधियों ने आबकारी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतवानी तक दे दी है।

You missed