देहरादून। उत्तराखंड में आंचल दूध के उपभोक्ताओं को अब दूध खरीदने के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी। दुग्ध उत्पादों की लागत और अन्य खर्चों में बढ़ोतरी के चलते आंचल दूध के दामों में संशोधन किया गया है। नई दरें 20 नवंबर से प्रदेशभर में लागू हो गई हैं। दूध की अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है।
दूध की कीमतों में बढ़ोतरी से घरेलू बजट पर असर पड़ने की संभावना है। आंचल दूध की प्रदेशभर में बड़ी आपूर्ति को देखते हुए यह फैसला लाखों उपभोक्ताओं को प्रभावित करेगा। हालांकि, दुग्ध फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि दूध के अलावा अन्य उत्पादों की कीमतों में इस मूल्य संशोधन के तहत कोई बदलाव नहीं किया गया है।
