चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के सल्ली क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन आरोपियों ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हथियारों के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया।
बुधवार को चंपावत कोतवाली में पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर पूरन सिंह रावत, विनोद सिंह रावत और नवीन सिंह रावत निवासी सल्ली के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(2) (दुष्कर्म), 127(2), 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।तहरीर के अनुसार, पिता एक बीमार व्यक्ति हैं।
उनका इलाज कराने के लिए नाबालिग बेटी उन्हें गांव से चंपावत लाई थी। 5 मई को दोपहर करीब 2:30 बजे विनोद सिंह रावत ने लड़की को शादी के बहाने सल्ली ले जाया, जो पहले से उससे बातचीत करता था। शाम तक घर न लौटने पर पिता ने फोन किया, तो बेटी ने लोकेशन बताई।
देर रात 1:28 बजे उसने कॉल किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ हो गया।स्थानीय लोगों और पुलिस की तलाशी में सुबह 4 बजे एक डेयरी के कमरे में पीड़िता नग्न अवस्था में रस्सी से बंधी मिली। पूछताछ में उसने बताया कि तीनों ने चाकू और बसुला गले पर रखकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए, धमकी दी और उसे बंदकर फरार हो गए।
फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए।एसपी चंपावत ने बताया, “आरोपियों की तलाश जारी है। सख्त कार्रवाई होगी।” पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
