देहरादून। पुष्कर सिंह धामी शनिवार को डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की लाइव प्रस्तुति ने छात्रों में उत्साह भर दिया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने युवाओं को देश का वर्तमान और भविष्य बताते हुए उनकी ऊर्जा की सराहना की।

कार्यक्रम के शांतिपूर्ण समापन के बाद अचानक माहौल बिगड़ गया। सीएम के जाने के बाद डांस कर रहे छात्रों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गया। इस दौरान एक छात्र, गौरव, को चाकू लग गया।

घायल छात्र को तुरंत कॉलेज की डिस्पेंसरी में ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।