रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.02 मापी गई। झटके सुबह 5:13:17 बजे दर्ज किए गए और करीब 10 से 15 सेकंड तक महसूस हुए।

भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से लगभग 10 किलोमीटर पूर्व में स्थित था, जिसकी गहराई धरती से करीब 15 किलोमीटर नीचे बताई गई है। झटकों के बाद घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

You missed