Crime : राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला सवाई माधोपुर का है। यहां 8 अगस्त से लापता एक छात्रा का शव कुएं मिला है। परिवार ने शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लड़की की उम्र 16 साल बताई गई है। परिवार ने 7 घंटे तक शव लेने से इनकार कर दिया और पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, परिजन ने एक शिक्षक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद शिक्षक पर POCSO अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या और दुष्कर्म के आरोप का पता चल सकेगा। शिक्षक शादीशुदा है।

Crime : भाजपा ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने इस घटना पर कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सवाल किया। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी पर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। 2 अगस्त को राजस्थान के भीलवाड़ा में 14 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया, उसकी हत्या कर दी गई। बाद में उसे कोयले की भट्टी के अंदर जला दिया गया। यह घटना तब हुई, जब लड़की बकरी चराने गई थी।

Crime : राजस्थान में लगातार बढ़ रहे महिलाओं के खिलाफ केस

पिछले महीने, जोधपुर में तीन कॉलेज छात्रों ने एक दलित किशोरी के साथ उसके प्रेमी के सामने सामूहिक बलात्कार किया था। तीनों छात्रों ने लड़की के साथ बारी-बारी से बलात्कार करने से पहले उसके प्रेमी पर हमला किया था। राजस्थान में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद अशोक गहलोत सरकार निशाने पर है। प्रदेश में इसी साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए ऐसी हर घटना पर राजनीति भी खूब हो रही है। Also Read : Crime : किडनैप कर छात्रा से रेप, धर्म परिवर्तन के लिए जान से मारने की धमकी