Weather : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने फिर कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR समेत देश कई राज्यों में भारी बारिश होगी। दिल्ली में 21 से 24 अगस्त के बीच बारिश देखने को मिल सकती है। अगले तीन दिन हल्की बरसात की संभावना है।

Weather : भारी बारिश और भूस्खलन से बुरा हाल

वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से बुरा हाल है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में दो दिन के लिए आंधी और बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई स्थानों पर भारी वर्षा के कारण बाढ़ आने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने पटना समेत प्रदेश के 22 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी है। 22 अगस्त को सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल और अररिया जिले बहुत भारी वर्षा की आशंका है। इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। Also Read : Uttarakhand Weather: दून समेत पांच जिलों में आरेंज अलर्ट, 150 से अधिक मार्ग बाधित, टपकेश्वर महादेव मंदिर का एक हिस्सा ढहा

You missed