Video : पंजाब की एक लड़की के वीडियो ने बवाल खड़ा कर दिया। इस वीडियो के वायरल होते ही पंजाब पुलिस के लिए मुश्किल खड़ी हो गई। दरअसल, एक लड़की ने पंजाब पुलिस की महिंद्रा स्कॉर्पियो के बोनट पर बैठकर रील बना दी और इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी। लोगों ने वीडियो को शेयर करते हुए जालंधर पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की गाड़ी पर बैठकर एक महिला रेल बना रही है। अब इस मामले में जालंधर के पुलिस आयुक्त कुलदीप चहल (IPS) ने स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) अशोक शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। वीडियो में लड़की को अश्लील इशारे करते हुए भी देखा जा सकता है। यह रील तब बनाई जा रही थी जब पंजाब पुलिस का एक जवान भी वहीं पर मौजूद था।

Video : लड़की ने डिलीट किया वीडियो

हालांकि, अभी तक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। साथ ही, लड़की ने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को डिलीट कर दिया है। फिर उसने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर बताया कि उसने इसे एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में बनाया था। लड़की ने यह भी दावा किया कि उसने रील बनाने के लिए पुलिस अधिकारी से अनुमति ली थी। उसने इस बात पर भी जोर दिया कि उसका किसी को बदनाम करने का कोई इरादा नहीं था। Also Read : Rekha Arya Viral Letter : वायरल सिफारिश पत्र पर बोली मंत्री रेखा आर्य, पत्रकार आवेदन करें तो उनके लिए भी लिख दूंगी पत्र

You missed