कोटद्वार : कोटद्वार के लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में एक दुखद घटना घटी, जिसमें हाथी ने एक ग्रामीण को अपनी चपेट में लेकर उसकी जान ले ली। मृतक की पहचान 50 वर्षीय रोशन सिंह के रूप में हुई है, जो दुगड्डा क्षेत्र से अपने गांव बेणी जमरगड्डी जा रहे थे। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम रोशन सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ पैदल रास्ते से करीब 5 किमी नीचे एनएच से जंगल के रास्ते अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में खोह नदी के किनारे उनका शव मिला, जिससे यह साफ हुआ कि हाथी ने उन्हें आक्रमण का शिकार बनाया।

शनिवार सुबह यह खबर वन विभाग को मिली, जब रोशन सिंह रात तक घर नहीं लौटा तब उनके परिजनों ने आज सुबह उनकी तलाश शुरू की और उनका शव खोह नदी के किनारे मिला। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार लाया गया है।

You missed