आज-का-राशिफल-aaj-ka-rashifal

10 मई 2025 यानी आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन शनिवार है। हर किसी को अपने दिन के बारे में जानना पसंद है। आइए जानते हैं आपका आज का दिन (Aaj Ka Rashifal) कैसा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal : कैसा रहेगा आप का दिन

मेष राशि – मेष राशि के जातकों का आज मन शांत रहेगा। इस राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ राशि – आपका आज जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। इसके साथ ही धार्मिक कार्यों में वृद्धि होने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि – मिथुन राशि वालों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य में हिस्सेदारी होगी।

कर्क राशि – आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किसी तरह का आर्थिक जोखिम न उठाएं। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह राशि – रोग या विरोधी मानसिक व शारीरिक पीड़ा दे सकते हैं। पिता या धर्म गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

कन्या राशि – सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रयास प्राप्त होगा। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। परिवार का साथ मिलेगा।

तुला राशि – नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी। इस राशि के जातकों का आज कुछ नया कार्य शुरू हो सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि से मीन राशि तक का हाल

वृश्चिक राशि – इस राशि के जातकों का जीविका का क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। कुछ नया कार्य प्रारंभ होगा। आर्थिक सफलता मिलेगी।

धनु राशि – आज इस राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि छोटी-छोटी बातों पर विवाद ना करें। आपकी तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कुंभ राशि – इस राशि वालों का बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि – सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। आज आपको किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। मन किसी अज्ञात भय से ग्रसित रह सकता है।

मकर राशि – मकर राशि वालों के आज निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।

You missed