खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को उधम सिंह नगर में जसपुर स्थित ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी में सीबीएसई नॉर्थ जोन क्रिकेट कंपटीशन का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 2000 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

 CBSE नॉर्थ जोन क्रिकेट कंपटीशन का हुआ शुभारंभ

खेल मंत्री रेखा आर्या ने CBSE नॉर्थ जोन क्रिकेट कंपटीशन का शुभारंभ करते हुए  कहा कि बीते एक दशक में खेल और खिलाड़ियों के प्रति समाज की सोच में बड़ा बदलाव आया है। पहले खेल को करियर के रूप में नहीं देखा जाता था। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब युवा खेल में प्रतिभा दिखाकर अपने भविष्य को संवार रहे हैं।

खिलाड़ियों को बढ़ावा देने में सरकार हमेशा आगे

खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को बढ़ावा देने में प्रदेश सरकार हमेशा आगे रही है और राज्य के लिए पदक जीतने पर हम सीधे सरकारी नौकरी दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले जनता की तरफ से सड़क, बिजली, पानी, अस्पताल और स्कूल की मांग होती थी। लेकिन समाज की सोच बदलने के बाद अब हर जगह से स्टेडियम और खेल मैदान बनाए जाने की मांग उठने लगी है।

You missed