News : उत्तराखंड परिवहन निगम ने रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ-चोपता रूट पर नियमित बस सेवा का संचालन आरंभ कर दिया है। यह बस प्रतिदिन सुबह सवा छह बजे मसूरी बस अड्डे से रवाना होगी, जबकि वापसी में ऊखीमठ-चोपता से देहरादून के लिए सुबह छह बजे संचालित की जाएगी।
रविवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने मसूरी बस अड्डे पर हरी झंडी दिखाकर इस बस सेवा का शुभारंभ किया। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के देहरादून मंडल अध्यक्ष मुकेश नैथानी ने बताया कि अब इस रूट पर सुचारू रूप से बसें चलाई जाएंगी।
News : विधायक ने उत्तराखंड परिवहन निगम का किया शुक्रिया
इस अवसर पर विधायक ने उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा का जिक्र करते हुए बताया कि इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं हुआ है, जिसे लेकर उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा गया है।
कार्यक्रम के दौरान रोडवेज के महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह, ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन सहित चित्रलेखा, देवेंद्र सिंह और विपिन बिजल्वाण आदि लोग मौजूद रहे।
Also Read : Dehradun : अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं पर एक्शन की मांग, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
