News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशन में राज्य सरकार ने युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है।

विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े 1818 पदों को भरने के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को प्रस्ताव (अधियाचन) प्रेषित कर दिया गया है। इन भर्तियों के माध्यम से प्रदेश के होनहार युवाओं को सरकारी तंत्र का हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में कहा कि योग्य युवाओं को रोजगार मुहैया कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि अब तक पारदर्शी व्यवस्था के तहत प्रदेश के 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियुक्त किया जा चुका है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार भर्ती परीक्षाओं को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित समयावधि के भीतर संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि योग्य युवाओं को उनकी प्रतिभा और लगन के बल पर आगे बढ़ने का अवसर मिले।

News : विभिन्न विभागों में कुल 1818 पदों का विवरण:

  • उत्तराखंड पुलिस आरक्षी (कांस्टेबल): 1187 पद
  • उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (एसआई): 93 पद
  • उप निरीक्षक अभिसूचना (इंटेलिजेंस): 19 पद
  • प्लाटून कमांडर (PAC/IRB/SDRF): 81 पद
  • अग्निशमन द्वितीय अधिकारी: 05 पद
  • कारागार बंदी रक्षक (जेल वार्डर): 117 पद
  • आबकारी सिपाही: 50 पद
  • उप आबकारी निरीक्षक: 02 पद
  • वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड): 189 पद
  • स्पेशल टाइगर गार्ड: 75 पद

Also Read : News : कैंची धाम बाईपास और कुंभ मेला-2027 के लिए धामी सरकार का बड़ा फैसला, ₹755 करोड़ के 5 प्रस्तावों को मिली मंजूरी