नागपंचमी 2025

नागपंचमी हिन्दू धर्म का एक विशेष पर्व है। Nag Panchami हर साल  श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इन दिन नाग देवता की आराधना की जाती है और उनसे कृपा प्राप्त की जाती है।

Nag Panchami 2025 आज

आज देशभर में नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नागों की पूजा करने से कालसर्प दोष, सर्प भय और सर्पदंश जैसी बाधाओं से मुक्ति मिलती है। नागपंचमी पर भक्त नाग देवता को दूध चढ़ाते हैं। इसके साथ ही उन्हें दूध से स्नान कराकर पूजा-अर्चना करते हैं।

नागपंचमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त

पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5:41 बजे से 8:23 बजे तक रहेगा। इस समय में पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं और कालसर्प दोष व सर्पदंश के भय से मुक्ति मिलती है। इस मुहूर्त में नाग देवता की विधिवत पूजा करना बेहद ही शुभ माना जाता है।

नागपंचमी पर ऐसे करें नागदेवता की पूजा

प्रात: काल उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद गाय के गोबर से नाग का आकार बनाएं। अब नाग देवता का आह्वान करें और ध्यान लगाएं। अगर आप नागपंचमी पर व्रत कर रहे हैं तो संकल्प लें। इसके बाद मेवा, गुलाल, अबीर, मेहंदी, फूल और दूध नाग देवता को अर्पित करें। मंत्रों का जाप कर पूजा करें और अपनी मनोकामना की प्रार्थना करें।

You missed