हरिद्वार। अखंड परमधाम में आयोजित युग पुरुष स्वामी परमानंद महाराज के 71वें संन्यास जयंती समारोह में पहुंचे पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मदरसा बोर्ड को भंग करने का निर्णय लिया है।

अब उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड का पाठ्यक्रम नहीं चलेगा। उन्होंने बताया कि जुलाई से सभी मदरसों में उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि जो मदरसे नए पाठ्यक्रम को नहीं अपनाएंगे, उन्हें बंद कर दिया जाएगा। इस फैसले को शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।