accident vikasnagar

सहिया क्वानू मोटर मार्ग के तारली खड्ड में गुरूवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विकासनगर में भीषण सड़क हादसा

देहरादून के विकासनगर में सहिया क्वानू मोटर मार्ग पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कार 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। आस-पास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायल को अस्पताल पहुंचाया।

चालक की हालत गंभीर

आनन-फानन में घायल चालक को सीएचसी ले जाया गया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्ति की पहचान जयपाल सिंह उम्र 49 निवासी कुरौली के रूप में हुई है।

You missed