हेलीकॉप्टर की लैंडिंग

रूद्रप्रयाग में शनिवार दोपहर केदारनाथ धाम जा रहे एक हेलीकॉप्टर की एमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के एक हेलीकॉप्टर शनिवार दोपहर में टेक ऑफ के दौरान तकनीकी दिक्कत आ गई। जिसके चलते हेलीकॉप्टर की बीच सड़क पर ही लैंडिंग करवानी पड़ी।

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बीच सड़क पर एमरजेंसी लैंडिंग

मिली जानकारी के मुताबिक क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के एक हेलीकॉप्टर में शनिवार दोपहर टेक-ऑफ के दौरान तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने समय पर परिस्थिति भांपते हुए पास में ही सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करवाई। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि आपातकालीन लैंडिंग के दौरान पायलट को मामूली चोट आई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

तकनीकी खामी के कारण करवानी पड़ी एमरजेंसी लैंडिंग

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मौके पर टीम को रवाना कर हेलीकॉप्टर को सड़क से हटवाने का कार्य कराया जा रहा है। यातायात को शीघ्र सुचारू रूप से चला दिया जाएगा।  जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलीकॉप्टर अपने बड़ासू स्थित बेस से श्री केदारनाथ धाम के लिए पाँच यात्रियों के साथ टेक-ऑफ कर रहा था।

टेक-ऑफ के दौरान हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने समय रहते खामी को भांप लिया और नज़दीक में खाली सड़क देखकर आपातकालीन लैंडिंग करवाई। हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांचों यात्री सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को हल्की चोट आई है। आपातकालीन लैंडिंग के दौरान सड़क पर खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उक्त घटना का हेली शटल सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

You missed