Dehradun : ​देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरी चौक के समीप दोस्तों के बीच हुए झगड़े में 15 वर्षीय अर्श नाम के किशोर की मौत हो गई। यह हादसा देर रात लगभग तीन बजे का बताया जा रहा है। परिजनों का दावा है कि श्रेयस नाम का एक युवक अर्श को दिवाली पार्टी के बहाने अपने साथ ले गया था, जहाँ किसी बात पर दोस्तों के बीच कहासुनी हो गई।

​परिजनों के अनुसार, बहस बढ़ने पर दोस्तों ने अर्श के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने श्रेयस और उसके साथी युवकों को इस घटना का जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर आरोप लगाए हैं।

​विवाद की असली वजह क्या थी और इस मारपीट में कौन-कौन शामिल था, पुलिस फिलहाल इन सभी बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।

Also Read : Big News : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, मंत्री ने लगाए हैं टॉर्चर के आरोप