अपने आंदोलन की वजह से चर्चा में आने वाले बिरजू मयाल को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. बिरजू मायल पर तीन मुक़दमे दर्ज किये गये हैं.

बिरजू मयाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रामनगर पुलिस ने जबरन वसूली व धमकी के आरोप में बिरजू मयाल को हल्द्वानी के रामपुर रोड हाईवे से गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

बिरजू मयाल पर तीन मुकदमे दर्ज

पुलिस के मुताबिक बिरजू मयाल के खिलाफ एक ही दिन में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। एक ही दिन में तीन मुक़दमे दर्ज होने के बाद  बिरजू मयाल को गिरफ़्तार किया गया है.

गाली देने पर पहला मुक़दमा दर्ज़

पहला मामला: ग्राम ढिकुली निवासी राकेश नैनवाल ने तहरीर दी कि बिरजू मयाल ने उन्हें मां-बहन की गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस पर FIR संख्या 279/25, धारा 351(3)/352 BNS में मुकदमा दर्ज किया गया।

 धमकी देने का भी है आरोप

दूसरा मामला : शिवलालपुर निवासी दिनेश मेहरा ने बताया कि बिरजू ने उससे 10,000 रुपये की मांग की। पैसा न देने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। इस पर FIR संख्या 280/25, धारा 308(2)/351(3) BNS में मुकदमा दर्ज हुआ।

तीसरा मामला : भरतपुरी निवासी नीमा देवी ने शिकायत दी कि 13 जुलाई को बिरजू मयाल और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। बीच-बचाव करने पर बिरजू ने उनके साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज और धमकी दी। इस पर FIR संख्या 281/25, धारा  74/115(2)/351(3)/352 BNS में मुकदमा दर्ज हुआ।

You missed