बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कार्यकाल समाप्त होने के बाद बने अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की समिति के साथ आज पहली बैठक आयोजित की गई। जिसमें बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में 127 करोड़ रुपये के बजट का अनुमोदन किया गया। समिति के अध्यक्ष  हेमंत द्विवेदी की अध्क्षता में बदरी विशाल और बाबा केदार की आरती के साथ बैठक शुरू हुई। वित्त अधिकारी मनीष  कुमार उप्रेती ने बजट मंदिर समिति बोर्ड के समक्ष रखा।

बजट का अनुमोदन हुआ

बैठक में चर्चा के बाद बजट का अनुमोदन हुआ। समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि बदरीनाथ धाम के लिए 64,2227070 के बजट का प्रावधान किया गया है। इसे प्रस्तावित आय माना गया है। वहीं, केदारनाथ धाम के लिए 628770000 बजट का प्रावधान है। आय के सापेक्ष केदारनाथ धाम के लिए करीब 40 करोड़ रुपये व्यय दिखाया गया है। इसी तरह बदरीनाथ धाम के लिए  प्रस्तावित आय के सापेक्ष 56 करोड़ व्यय दिखाया गया है।

You missed