लोकेशन – ऊखीमठ

रिपोर्टर – लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित भगवती महिष मर्दिनी की दिवारा यात्रा तीन रात्रि प्रवास के बाद केदारनाथ धाम से वापस लौट आई है। यात्रा के दौरान देवी की डोली ने विभिन्न तीर्थ स्थलों और गांवों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।

स्वर्गारोहणी पहुंचने पर भगवती महिष मर्दिनी ने तीर्थ स्नान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर देवी की डोली का भव्य स्वागत किया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की।

दिवारा यात्रा को लेकर केदार घाटी में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह बना हुआ है। जिला पंचायत सदस्य अमित मैखण्डी ने बताया कि दिवारा यात्रा आज रात्रि प्रवास के लिए सीतापुर पहुंचेगी।