हल्द्वानी । हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग से हुई लूट की घटना का खुलासा कर दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद कर ली।

घटना 29 अक्टूबर 2025 की है, जब निशांत विहार निवासी भगवान सिंह नगदली अपने प्रतिष्ठान से घर लौट रहे थे। आनंद बाग कैंप रोड के पास दो युवकों ने सुनसान जगह पर उनका मोबाइल फोन और 5,000 रुपये लूट लिए थे। मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर एसपी सिटी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से कुछ ही घंटों में दोनों विधि विवादित किशोरों को योगा पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उनके कब्जे से वीवो मोबाइल और 2,100 रुपये बरामद किए। दोनों को जुवेनाइल बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। एसएसपी ने कहा कि जिले में अपराधियों के लिए केवल जेल ही ठिकाना है और अभिभावकों से बच्चों पर निगरानी रखने की अपील की।

You missed