भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते उत्तराखंड में अलर्ट है। तनाव बढ़ता देख उत्तराखंड सरकार ने राज्य में सतर्कता बढ़ा दी है। उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां तत्काल अभाव से रद्द कर दी हैं।
डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा ही है। जिसके देखते हुए उत्तराखंड में भी प्रशासन अलर्ट में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें कर रहे हैं. सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं।
सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश
सीएम धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। इसके साथ ही उन्होंने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को तैयार रहने को कहा है। बता दें कि सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारियों को और पुलिस प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के आदेश दिए हैं।
भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की जा रही सख़्त कार्रवाई के दृष्टिगत सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को प्रत्येक परिस्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही वहां तैनात प्रशासनिक इकाइयों को चौकस रखने के… pic.twitter.com/p2pKRnRyaG
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 9, 2025