दून पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। देहरादून पुलिस ने डेढ़ साल से फरार 10 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पंजाब के भटिंडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के एक साथी को पुलिस ने दो महीने पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
10 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
दून पुलिस ने डेढ़ साल से फरार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। साल 2023 में तिलक विहार, निगम रोड, सेलाकुई निवासी सुरेंद्र सिंह ने शिकायत की थी कि उनके घर का ताला तोड़कर नगदी व ज्वैलरी चोरी कर ली गई है। जिसके बाद से पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में एक आरोपी को पौंटा साहिब सिरमौर हिमाचल प्रदेश को चैकिंग के दौरान घटना में चोरी गई नगदी व ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन उसका एक साथ फरार हो गया।
आरोपी को पंजाब से किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में उसने घटना में उसके साथ जितेन्द्र शर्मा निवासी हरियाणा के शामिल होने की बात कही थी। जिसके बाद से पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। लेकिन पिछले डेढ़ साल से ये आरोपी फरार था। लगातार फरार चलने के कारण एसएसपी देहरादून ने आरोपी पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया। जिसके बाद फरार आरोपी को पंजाब के भटिंडा से गिरफ्तार किया गया है।