panchayat chunav

प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कई दूरस्थ स्थानों के लिए पोलिंग पार्टियां भी रवाना हो गई हैं। पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार भी थम गया है। पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को होना है। जबकि दूसरे चरण के लिए 28 जुलाई को वोटिंग होगी।

पंचायत चुनाव में इतने वोटर करेंगे वोट

प्रदेश में लगभग 85 लाख मतदाता हैं। जिनमें 44 लाख पुरुष और 41 लाख महिलाएं व 304 थर्ड जेंडर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 1 लाख 64 हजार युवा मतदाता, 84 हजार पीडब्ल्यूडी मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 93 हजार सर्विस मतदाता शामिल हैं।

बूथ लेवल एजेंट्स की हो रही नियुक्ति

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में राजनैतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति की जा रही है। आयोग के नए दिशा निर्देशों के क्रम में 1200 से अधिक मतदाता संख्या वाले पोलिंग बूथों एवं 2 किलोमीटर से अधिक पैदल दूरी के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करा दिया गया है। इसी क्रम में प्रदेश में लगभग 1 हजार नए पोलिंग बूथ नए स्थापित किए जा रहे हैं।

मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में स्वीप कार्यक्रम में तहत वर्तमान में स्थानीय लोकपर्व हरेला को मतदाता जागरुकता से जोड़ते हुए प्रदेशभर में सभी पोलिंग बूथों और अन्य स्थानों पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सालभर स्वीप गतिविधियों के लिए थीम आधारित कैलेंडर भी तैयार किया गया है।

You missed