Dehradun Crime : देहरादून के पटेलनगर इलाके से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक किशोर ने छह साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

मूल रूप से बिहार के रहने वाले और पटेलनगर क्षेत्र में मजदूरी करने वाले एक शख्स ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार की रात उनके पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर उनकी छह साल की बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने मोबाइल पर बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाया और फिर उसके साथ घिनौनी हरकत की, जिससे बच्ची की तबीयत काफी बिगड़ गई।

Dehradun Crime : गंभीर हालत में कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती

परिजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो इलाके में कोहराम मच गया, और आरोपी मौके से भाग निकला। फौरन गंभीर हालत में बच्ची को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की उम्र 15 वर्ष होने के कारण उसे किशोर न्यायालय (जुवेनाइल कोर्ट) में पेश किया गया, जहाँ से कोर्ट के आदेश पर उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Also Read : News : 1.5 एकड़ ज़मीन के लिए बहु की निर्मम हत्या, ससुराल वालों पर सिर धड़ से किया अलग