Uttarakhand : उत्तराखंड में चलाए गए प्री-एसआईआर और एसआईआर अभियान के तहत कुल 17.05 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जबकि इसी दौरान 4.01 लाख नए नाम शामिल किए गए। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो लगभग 21 प्रतिशत नाम सूची से कम हुए हैं और करीब 5 प्रतिशत नए मतदाता जुड़े हैं।

Uttarakhand : अप्रैल 2025 से शुरू हुई थी मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया

राज्य में प्री-एसआईआर के लिए कोई तय तारीख घोषित नहीं की गई थी, लेकिन अप्रैल 2025 से इस पर काम शुरू कर दिया गया था। 1 जनवरी 2025 की मतदाता सूची के मुताबिक प्रदेश में कुल 84.29 लाख पंजीकृत मतदाता थे। इसके बाद 20 मई को आए अपडेट में 7.73 लाख नाम हटाए गए और 2.71 लाख नए नाम जोड़े गए।

Uttarakhand : SIR अभियान के बाद वर्तमान में बचे 71.58 लाख मतदाता

इसके बाद अक्टूबर 2025 की मतदाता सूची में 1.04 लाख नाम काटे गए और 1.29 लाख नए नाम शामिल किए गए। वहीं, एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने पर अनुपस्थित, मृतक और स्थान बदल चुके 8.26 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए।

दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 1.29 लाख नए वोटर जोड़े गए, जबकि 1.04 लाख नाम और काटे गए। वर्तमान में प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या 71.58 लाख रह गई है।

Also Read : News : मानसिक रूप से कमजोर युवती से दरिंदगी, गर्भ ठहरने पर हुआ खुलासा, जांच में जुटी पुलिस