Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। पूरे प्रदेश में दिन के वक्त तेज धूप खिल रही है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंडक का अहसास लगातार बढ़ता जा रहा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक राज्य भर में मौसम इसी प्रकार बना रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और सभी जिलों में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहने के आसार हैं।

मंगलवार को प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, पहाड़ी इलाकों की घाटियों में कहीं-कहीं सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है, जिससे विजिबिलिटी पर थोड़ा असर पड़ सकता है।

वर्तमान में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर बना हुआ है। दिन में धूप रहने से गर्मी का अहसास होता है, जबकि रात और तड़के तापमान गिरने से ठंड महसूस होने लगती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम के मिजाज में किसी बड़े फेरबदल की उम्मीद नहीं है और शुष्क मौसम जारी रहेगा। इस वजह से दिन और रात के तापमान में अंतर और बढ़ने की संभावना है।

शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 29.1 16.4
पंतनगर 30.6 17.7
मुक्तेश्वर 18.4 9.8
नई टिहरी 20.8 9.1

Also Read : News : मानसिक रूप से कमजोर युवती से दरिंदगी, गर्भ ठहरने पर हुआ खुलासा, जांच में जुटी पुलिस