उत्तराखंड में पंचायत चुनाव में नैनीताल जिले में सामने आई घटनाओं के बाद से लगातार कांग्रेस सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। इसी क्रम में आज कांग्रेसियों ने हल्द्वानी में कानून-व्यवस्था को लेकर जमकर नारेबाजी की।
हल्द्वानी में कानून व्यवस्था को लेकर गरजे कांग्रेसी
हल्द्वानी में आज कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आज उत्तराखंड पंचायत चुनाव के दौरान नैनीताल अपहरण प्रकरण और फायरिंग मामला समेत कानून व्यवस्था को लेकर धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस ने नैनीताल जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
सरकार और पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल
शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी और हल्द्वानी कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में एकत्रित हुए। यहां कांग्रेसियों ने धामी सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।
कांग्रेस का कहना है कि नैनीताल जिले के साथ ही पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। दिन-दहाड़े लोगों की हत्याएं हो रही हैं। बच्चों से लेकर युवतियों के दिन दहाड़े अपहरण हो रहे हैं। महिला अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नैनीताल पुलिस बीजेपी और सरकार के इशारे पर काम कर रही है। अगर को ई इसके खिलाफ आवाज उठाता है तो इसे भी पुलिस दबा देती है।