भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान की सभी नापाक कोशिशों को नाकाम कर दिया है। थल सेना और वायु सेना के बाद अब नौ सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है।
INS Vikrant उतरा मैदान में
भारतीय नौसेना ने ‘आईएनएस विक्रांत’ ने फाइटर जेट्स से पाकिस्तान के कराची बंदरगाह को तबाह कर दिया है। जिसके बाद से आईएनएस विक्रांत की चर्चाएं हो रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्यों खास है आईएनएस विक्रांत और इस से पाकिस्तान में डर का माहौल क्यों है।
क्यों है INS Vikrant इतना खास ?
भारतीय नौसेना के पास एयरक्राफ्ट कैरियर, डिस्ट्रॉयर, फ्रिगेट, एंटी सबमरीन वॉरशिप कई जहाज हैं। लेकिन इन सभी में सबसे ज्यादा पावरफुल INS Vikrant Aircraft Carrier है। इसकी खासियत है कि येअकेला ही पाकिस्तानी सैनिकों को सबक सिखा सकता है। भारत पाकिस्तान के बीच हुए 1965 और 1971 के युद्ध में विक्रांत ने अपना दम दिखाया था। जिसके बाद अब एक बार फिर से आईएनएस विक्रांत मैदान में है।
चलता-फिरता वॉर जोन है INS Vikrant
चलता-फिरता वॉर जोन कहा जाता है। आपको बता दें कि आईएनएस विक्रांत 262 मीटर लंबा, 62 मीटर चौड़ा और 59 मीटर ऊंचा है। जिसका वजन 45 हजार टन है। इसमें एकसाथ 30 विमान खड़े किए जा सकते हैं। इसकी 1,600 नौसैनिकों की क्षमता है। इसमें 4 LM-2500 गैस टर्बाइंस हैं ये 88 मेगावॉट पावर जनरेट करते हैं।
पहले भी आईएनएस विक्रांत भारत-पाकिस्तान युद्ध में अहम भूमिका निभा चुका है। इसने पूर्वी पाकिस्ता को अलग-थलग करने में अहम भूमिका निभाई थी। यही कारण है कि पाकिस्तान इसके नाम से भी डरता है।