cm dhami pantnagar

ऋषिकेश में एक मार्च से ऋषिकेश में अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं पर्यटन विभाग द्वारा 1 मार्च से 7 मार्च तक ऋषिकेश में अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

ऋषिकेश में होगा अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव

गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने जानकारी दी कि ऋषिकेश में एक मार्च से होने वाला ये प्रतिष्ठित योग महोत्सव गंगा रिसोर्ट, ऋषिकेश में आयोजित होगा। जिसका उद्घाटन एक मार्च को सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।इस आयोजन में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त योगाचार्य, साधकों और प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों और ध्यान विधियों का अभ्यास कराएंगे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सत्रों में योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, की प्रस्तुतियां होंगी और आध्यात्मिक संतों के प्रवचन भी होंगे।

योग प्रेमियों से महोत्सव में भाग लेने की अपील

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पूरी दुनिया में योग और अध्यात्म की भूमि के रूप में पहचान हैं। ऋषिकेश न केवल योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी है, बल्कि ये भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक भी है। सीएम ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव से पूरी दुनिया को भारत की इस प्राचीन विधा का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने सभी योग प्रेमियों और साधकों से इस महोत्सव में भाग लेने का आह्वान किया है।