मौसम uttarakhand mausam weather

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते तीन दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। अगले कुछ दिन भी मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों के लिए बारिश के साथ ही भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। जबकि कुछ जिलों में गरज और चमक के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई है। जबकि छह जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक गढ़वाल मंडल के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, देहरादून और हरिद्वार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी गढ़वाल में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सर्तक रहने की जरूरत है।

कुमाऊं में यहां होगी बारिश

बात करें कुमाऊं मंडल की बात करें तो कुमाऊं के दो जिलों में बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। चंपावत, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों में भारी गर्जना के साथ ही बिजली चमकने के साथ बारिश होगी। इसके साथ ही इन जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। बात करें ऊधम सिंह नगर जिले की तो यहां पर मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा होगा।

मौसम उत्तराखंड

You missed