हरिद्वार: हरिद्वार जिला जेल से रामलीला के दौरान वानर का रोल अदा कर रहे दो कैदियों के भागने के मामले में पुलिस ने छह कार्मिकों को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। उप महानिरीक्षक कारागार इसकी जांच कर रिपोर्ट देंगे।

जाने पूरा मामला…

आपको बता दें कि हरिद्वार जिला जेल में रामलीला का मंचन हो रहा था। इस मंचन के दौरान दो कैदी वानर का रोल अदा कर रहे थे। इसी दौरान वानर बने कैदी माता सीता को तलाश करने के लिए निकले लेकिन फिर नहीं लौटे। काफी देर तक कैदियों के न लौटने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीमों की छानबीन में बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि कैदियों ने भागने के लिए तीन सीढ़ियों को आपस में जोड़ कर प्रयोग किया। इस काम में उनके साथ एक और कैदी भी था जो उनकी मदद कर रहा था। हालांकि वो भाग नहीं पाया।