Rudrapur : ट्रांजिट कैंप क्षेत्र स्थित एक होटल में हिंदू युवती के साथ अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर ठहरे एक मुस्लिम युवक को लेकर भारी बवाल खड़ा हो गया। आरोपी युवक ने होटल में कमरा लेते समय अपना नाम ‘शिव’ और खुद को दिल्ली का निवासी बताया था। वहीं, उसके साथ मौजूद युवती भी शुरुआत में खुद को दिल्ली की ही रहने वाली बता रही थी।
हालांकि, संदेह होने पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जब दोनों से कड़ाई से पूछताछ की, तो युवक की असली पहचान उजागर हो गई। पहचान छिपाने की बात सामने आते ही आक्रोशित लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
Rudrapur : भनक लगते ही होटल पहुंचे हिंदूवादी संगठन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुस्लिम युवक भूरारानी निवासी एक हिंदू युवती के साथ ट्रांजिट कैंप इलाके के एक होटल में रुका हुआ था। जैसे ही इस मामले की भनक हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लगी, वे तुरंत उक्त होटल जा पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने होटल प्रबंधन की मौजूदगी में युवक और युवती से पूछताछ शुरू की। इस दौरान युवक ने खुद को बचाने के लिए अपना नाम शिव बताया और दिल्ली का पता दिया। साथ ही युवती ने भी पहले गुमराह करते हुए खुद को दिल्ली की निवासी होने की बात कही।
Rudrapur : कड़ाई से पूछताछ में खुला असली नाम व पते का राज
संगठन के कार्यकर्ताओं को दोनों के बयानों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने सख्ती से सवाल-जवाब किए और पहचान पत्रों की जांच की। इस दौरान युवती ने स्वीकार किया कि वह दिल्ली की नहीं, बल्कि स्थानीय क्षेत्र भूरारानी की ही रहने वाली है। वहीं, युवक की पोल खुलने पर उसका असली नाम मोहम्मद सामने आया।
Rudrapur : हंगामे के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
नाम बदलकर और पहचान छिपाकर हिंदू युवती के साथ होटल में ठहरने की पुष्टि होते ही वहां मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक की धुनाई कर दी, जिससे होटल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बना रहा।
सूचना मिलने पर पहुंची ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने स्थिति को संभाला और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब दोनों के परिजनों को सूचित कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Also Read : News : अलर्ट! Play Store पर दिखने वाला ट्रेडिंग ऐप भी हो सकता है जाली, SEBI ने साझा किए बचाव के उपाय
