NEWS : बीजेपी नेता मनोज तिवारी और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज कालिंदी कुंज स्थित यमुना का दौरा किया। झाग युक्त यमुना नदी का पानी देख दोनों नेताओं ने दिल्ली सीएम पर निशाना साधा। 

सचदेवा ने कहा कि रविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मुकदमा होना चाहिए। वहीं सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि छठ का त्योहार आ रहा है। महिलाएं यहां डुबकी लगाती हैं लेकिन अरविंद केजरीवाल ने जहरीला बना दिया

NEWS : अरविंद केजरीवाल ने जहरीला बना दिया

बीजेपी नेता और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि छठ का त्योहार आ रहा है और छठ की आस्था ऐसी है कि महिलाएं जल में डुबकी लगाती हैं लेकिन डुबकी लगाने वाले जल को अरविंद केजरीवाल ने जहरीला बना दिया है, हमने आज उसका निरीक्षण किया।

यह बहुत बड़े अपराध की निशानी है, हम उच्च प्राधिकारी को यह सब बताएंगे और सुप्रीम कोर्ट से भी निवेदन करेंगे कि इसका संज्ञान लें।

NEWS : अरविंद केजरीवाल ने यमुना मां की हत्या की

यमुना नदी का निरीक्षण करने के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना मां की हत्या की है। यह इतनी खतरनाक स्थिति में है कि अगर कोई इसमें हाथ डाले तो उसे बीमारी हो जाए।

छठ के दौरान जब लोग इसमें स्नान करेंगे तो उनके साथ क्या होगा? अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मुकदमा होना चाहिए।

UP News : निर्दयी मां-बाप ने तीन दिन की नवजात बच्ची को अस्पताल में फेंका