News

News : सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को सजा सुनाए जाने के बाद अब परिवार के बयान सामने आने लगे हैं। मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी बेटी की सजा के खिलाफ ऊपरी अदालत में कोई अपील नहीं करेंगी। उनका मानना है कि मुस्कान ने साहिल से दोस्ती करके बड़ी गलती की, जिसके कारण वह इस गंभीर मामले में फंस गई। वहीं, मुस्कान की मासूम बेटी पीहू ने अपने भविष्य को लेकर कहा है कि वह बड़ी होकर शिक्षिका (टीचर) बनना चाहती है।

News : साहिल ने किया बेटी का इस्तेमाल: कविता

कविता रस्तोगी ने गुस्से और दुख जताते हुए कहा कि उन्हें इस बात का मलाल है कि मुस्कान ने साहिल से क्यों हाथ मिलाया। उनके मुताबिक, साहिल ने उनकी बेटी का गलत फायदा उठाया और उसे नशे कीत लत में धकेल दिया। उन्होंने साहिल पर जादू-टोना करने का भी आरोप लगाया। कविता का यह भी कहना है कि यदि सौरभ अपनी पत्नी पर थोड़ा कड़ा रुख अपनाते और उसे अकेला छोड़कर विदेश न जाते, तो शायद यह हालात पैदा नहीं होते।

एक भावुक वाकया साझा करते हुए कविता ने बताया कि सौरभ की मौत के बाद नन्हीं पीहू ने उनके जन्मदिन पर घर की छत पर केक रखवाया था। इसके बाद उसने आसमान में चमकते एक तारे की तरफ देखकर हाथ हिलाया था, जो पूरे परिवार के लिए बेहद मर्माहत करने वाला पल था।

News : साहिल को मिलनी ही चाहिए थी फांसी

कविता रस्तोगी ने दोहराया कि साहिल को फांसी की सजा मिलना बिल्कुल सही है। उन्होंने साफ कहा कि वह इस फैसले को हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में चुनौती नहीं देंगी। अपनी लाचारी बयां करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह मुस्कान की दूसरी बेटी की भी जिम्मेदारी उठा सकें। उन्होंने यह भी बताया कि मुस्कान ने अपनी आखिरी ख्वाहिश के रूप में बेटी पीहू से मिलने की इच्छा जताई है। ऐसे में वह जल्द ही जेल जाकर पीहू को उसकी मां से मिलवाने ले जाएंगी।

News : नाना-नानी के साथ रहना चाहती है पीहू

इस पूरे प्रकरण का सबसे संवेदनशील पहलू यह है कि पीहू ने अपने दादा-दादी के पास जाने से मना कर दिया है और वह अपने नाना-नानी के साथ ही रहना चाहती है। उसका कहना है कि उसके नाना-नानी उससे बहुत लाड़-प्यार करते हैं। पीहू ने अपना सपना साझा करते हुए बताया कि वह बड़ी होकर टीचर बनना चाहती है। अपनी मां से मिलने की उसकी जिद को देखते हुए अब कविता उसे जेल ले जाने की पूरी तैयारी कर रही हैं।

Also Read : News : दीवाली से पहले किसानों के लिए अच्छी खबर: यूरिया के भाव 10 फीसदी तक कम हुए