News : टिहरी के प्रसिद्ध मां कुंजापुरी मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के शो को बीच में रोके जाने से शुरू हुआ विवाद अब शांत होता दिख रहा है। खबरों के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन पर बातचीत करके गायक दलेर मेहंदी से माफी मांग ली है।

​वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दलेर मेहंदी और उनके भाई मीका सिंह दोनों को राज्य में आने का निमंत्रण भेजा है। सरकार के इस कदम के बाद इस विवाद पर विराम लगता नजर आ रहा है।

​मीका सिंह की टीम ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कलाकारों के सम्मान और स्वाभिमान का हमेशा ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह उम्मीद जताई कि अब इस मुद्दे को आगे तूल न देकर सम्मानपूर्वक समाप्त किया जाएगा। मीका सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने उनसे और दलेर मेहंदी से सीधे बात की।

​गायक मीका ने मुख्यमंत्री के संवेदनशील और सम्मानजनक रुख की तारीफ की और बताया कि CM ने दोनों भाइयों को उत्तराखंड आमंत्रित किया है। उन्होंने संकेत दिया कि वे जल्द ही राज्य में एक शो करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर मंत्री सुबोध उनियाल से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क नहीं हो सका।

​News : क्या था पूरा मामला?

​यह विवाद सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दौरान तब शुरू हुआ, जब दलेर मेहंदी मंच पर प्रस्तुति दे रहे थे। शो के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दखल देते हुए गायक पर लिप-सिंक (Lip-sync) करने का आरोप लगाया था। इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया था और मीका सिंह ने अपने बड़े भाई के पक्ष में खुलकर बयान दिया था।

Also Read : News : रिटायर्ड फौजी ने प्रापर्टी विवाद में छोटे भाई को गोलियों से भून डाला, फिर एसपी ऑफिस जाकर किया सरेंडर