Delhi Liquor Policy : दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद सियासी संग्राम छिड़ गया है। बुधवार को ईडी ने 10 घंटे की लंबी पूछताछ और छापेमारी के बाद आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़े प्रदर्शन का ऐलान भी किया है। इसी बीच आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी कोर्ट से संजय सिंह की रिमांड मांगेगी। इसी बीच दिल्ली के कथित शराब घोटाले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ईडी सूत्रों से ये बड़ी खबर सामने आ रही है। ईडी आप को आरोपी बनाने का विचार कर रही है। इस पर कानूनी राय भी ली जा रही है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था कि AAP को आरोपी क्यों नहीं है?

Delhi Liquor Policy : संजय सिंह को मोटा कमीशन-ED सूत्र

बता दें कि ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि आम आदमी पार्टी को शराब घोटाले में पैसा मिला था। ईडी सूत्रों ने दावा किया है कि संजय सिंह को मोटा कमीशन मिला। सूत्रों के मुताबिक, कई लोगों ने संजय सिंह का नाम लिया है। आबकारी नीति बनवाने में संजय सिंह का नाम शामिल था। ईडी के सूत्रो बता रहे है कि दिल्ली के शराब नीति में संजय सिंह शामिल थे। Also Read : Delhi Liquor Policy : 2 जून तक बढ़ी मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत, पढ़ें

You missed