nainital high court

हल्द्वानी निवासी 33 वर्षीय 3 बच्चों की मां एक मुस्लिम महिला ने अपने से दस साल छोटे प्रेमी के साथ शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद से ही उन्हें धमकियां मिलने लगी। जिस परेशान होकर महिला और उसके पति ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के दरवाजे खटखटाए और सुरक्षा की गुहार लगाई। महिला ने अपने से 10 साल छोटे प्रेमी के साथ प्रेम विवाह करने के बाद धमकियां मिलने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है

तलाकशुदा 3 बच्चों की मां ने 10 साल छोटे युवक से की शादी

33 वर्षीय तलाकशुदा और 3 बच्चों की मां के अपने 10 साल छोटे प्रेमी से विवाह के बाद मिल रही धमकियों के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक महरा की खण्डपीठ ने तीन बच्चों की मां और उसके 10 साल छोटे प्रेमी को सुरक्षा देने के निर्देश दिए हैं।

अपने परिजनों से बताया जान का खतरा

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रेमी जोड़ा कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुआ। जब कोर्ट ने उनसे पूछा कि उन्हें जान का खतरा किस से है तो कोर्ट के सामने दोनों द्वारा बयान दिया गया कि उन्हें अपने ही परिजनों से खतरा है। इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जाए। जिस पर कोर्ट ने एसएसपी को दोनों को सुरक्षा मुहैय्या करवाने को कहा है।

 

 

 

 

You missed