प्रदेश में एक बार फिर से विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। हरिद्वार जिले में विजिलेंस ने चकबंदी लेखपाल को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
लक्सर में चकबंदी लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
विजिलेंस ने हरिद्वार जिले के लक्सर में चकबंदी लेखपाल सुभाष कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लेखपाल पीड़ित से भूमि की सीमा में संशोधन के नाम पर ये घूस मांगी थी। आरोपी को आज विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
आरोपी के घर पर भी शुरू हुई तलाश
विजिलेंस ने आरोपी सुभाष कुमार के घर पर भी तलाशी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक लेखपाल सुभाष कुमार इस वक्त कानूनगो का काम भी देख रहा है। लक्सर के रहने वाली एक पीड़ित की भूमि की सीमा में संशोधन होना था। जिसके लिए उन्होंने लेखपाल सुभाष कुमार से मुलाकात की। लेकिन उसने रिश्वत लेकर काम करने के लिए कही। इस काम के लिए उसने 40 हजार की रिश्वत की मांग की। थोड़ी बात करने के बाद 20 हजार में बात पक्की हुई थी।