उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग की 13 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। बता दें कि ये परीक्षाएं 17 मई से पांच अक्तूबर के बीच आयोजित की जाएंगी।
UKSSSC की समूह ग की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी
- वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक भर्ती 17 मई
- होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा में हवलदार भर्ती 17 मई
- फार्मासिस्ट भर्ती 25 मई
- केमिस्ट भर्ती 25 मई
- खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक भर्ती 31 मई
- टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा सात जून
- वन दरोगा भर्ती 29 जून
- पुलिस कांस्टेबल भर्ती छह जुलाई
- प्रयोगशाला सहायक रसायन विज्ञान भर्ती 27 जुलाई
- मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 भर्ती 27 जुलाई
- प्रयोगशाला सहायक वनस्पति विज्ञान भर्ती 27 जुलाई
- प्रयोगशाला सहायक उद्यान विज्ञान भर्ती 27 जुलाई
- प्रयोगशाला सहायक पशुपालन विभाग 27 जुलाई
- फोटोग्राफर भर्ती तीन अगस्त
- स्नातक सहायक भर्ती तीन अगस्त
- प्रतिरूप सहायक भर्ती तीन अगस्त
- वैज्ञानिक सहायक भर्ती तीन अगस्त
- सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 रसायन शाखा दस अगस्त
- प्राविधिक सहायक वर्ग-1 अभियंत्रण शाखा दस अगस्त
- सहायक लेखाकार सात सितंबर
- स्नातक स्तरीय भर्ती 21 सितंबर
- सहकारी निरीक्षक वर्ग-2, सहायक वि. अधि. भर्ती पांच अक्तूबर