मौसम mausam

उत्तराखंड में आज पहाड़ों पर कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना भी है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के विपरीत बीते दिनों मैदानी इलाकों में बारिश ना होने से मौसम सामान्य बना हुआ है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

बीते दिनों मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि प्रदेश के सभी जिलों में बारिश और आंधी के आसार हैं। लेकिन इस चेतावनी के उलट प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना रहा और उमस लोगों को परेशान कर रही है। कई इलाकों में तापमान भी सामान्य से ज्यादा हो गया है। बात करें आज के मौसम की तो पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

चार जिलों में बारिश की आशंका

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज प्रदेश के चार जिलों में बारिश हो सकती है। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में कुछ इलाकों में आज बादल छथाए रहेंगे। जबकि प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलेने से गर्मी ज्यादा परेशान करेगी।