हिमानी नरवाल की हत्या himani narwal murder

कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या की खबर से हड़कंप मच गया है। हिमानी नरवाल की लाश हरियाणा के रोहतक में एक सूटकेस के अंदर मिली। ये घटना सांपला इलाके की है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिमानी शामिल हुईं थी। इसके साथ ही वो हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी काफी सक्रिय थी। जिसके बाद से वो चर्चाओं में आईं थी। अब उनकी हत्या himani narwal murder से कई सवाल उठ रहे हैं।

कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या से सनसनी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के चुनाव प्रचार करने वाली कार्यकर्ता का इस तरह से मर्डर हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। लेकिन अब तक किसी भी सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है। इस हत्या के बाद से हरियाणा में सियासी पारा हाई हो गया है। कांग्रेस ने इस मामले की एसआईटी जांच की मांग उठाई है।

सूटकेस में मिली Himani Narwal की लाश

सांपला थाना निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को जानकारी मिली थी कि स्टेशन के पास एक सूटकेस में एक लड़की की लाश मिली है। जिसके बाद उसकी पहचान की गई। शाम तक लाश की पहचान हिमानी नरवाल के रूप में हुई। जिसके बाद मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की आशंका

सांपला थाना निरीक्षक के मुताबिक आज लाश का पोस्टमार्टम किया जाएगा। हम मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल हमें इसमें कोई राजनीतिक पहलू नहीं दिखता लेकिन हम अपना काम कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। इसके साथ ही उसके हाथों में मेहंदी भी लगी हुई थी। पुलिस को संदेह है कि Himani Narwal की हत्या दुपट्टे से गला घोंटकर की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।