श्रीनगर एक्सीडेंट

उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सड़क हादसों के ग्राफ में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोमवार रात को पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

श्रीनगर में गहरी खाई में कार गिरने से चार की मौत

सोमवार रात कीर्तिनगर-बढ़ियारगढ़ मोटरमार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस से कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक एक कार बढ़ियारगढ़ मालगढी मल्ला से मालगढ़ी तल्ला की ओर आ रही थी। इसी दौरान वो अनियंत्रित होकर 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की जानकारी पर तहसील प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहंची। टीम ने कार सावर सभी चार लोगों को रेस्क्यू कर बेस चिकित्सालय श्रीकोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

दिगोली मालगढी पट्टी बड़ियारगढ़ के रहने वाले हैं सभी मृतक

दर्दनाक हादसे में दर्शन सिंह(68) पुत्र हरि सिंह, धर्म सिंह असवाल(65) पुत्र पीतांबर असवाल, करण सिंह पंवार(65) पुत्र राम सिंह, राजेंद्र सिंह(65) पुत्र जीत सिंह की मौत हो गई। बता दें कि सभी मृतक ग्राम दिगोली मालगढी पट्टी बड़ियारगढ़ तहसील कीर्तिनगर के रहने वाले थे।

घटना के बाद से गांव में पसरा मातम

तहसीलदार कीर्तिनगर प्रदीप कंडारी ने बताया कि दुर्घटना गांव के ही पास हुई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे में मारे गए सभी लोग एक ही गांव के हैं। एक ही दिन गांव में चार लोगों की मौत के बाद से गांव में मातस पसर गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You missed