तिरंगा रैली चंपावत

सीएम धामी ने चंपावत को सौगात देते हुए 11365.11 लाख लागत की 18 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही सीएम ने मुख्यमंत्री कैंप, टनकपुर कार्यालय में जनपद के वरिष्ठजनों और प्रबुद्धजनों से जन संवाद किया और उनकी समस्याएं भी सुनी।

CM ने दी चंपावत को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को जनपद चंपावत के टनकपुर में स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनपद के विकास हेतु 18 योजनाओं (लागत 11365.11 लाख) का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। जिसमें 5 योजनाओं (लागत 6578.86 लाख) का शिलान्यास और 13 योजनाओं (लागत 4786.25 लाख) का लोकार्पण किया।

कम्प्यूटर ऑन व्हील में बच्चों से की बात

सीएम धामी ने वरिष्ठजन और जनमानस से भेंटवार्ता कर उनसे संवाद किया। फिर कम्प्यूटर ऑन व्हील में बच्चों से बात की।इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर लोगों की समस्याएं सुनी एवं समस्याओें के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी ये बात सुनिश्चित कर लें कि आमजन को अपनी समस्याओं को लेकर बेवजह भटकना न पड़े। जनता की सेवा ही हम सभी का प्रथम कर्तव्य है। सरलीकरण, समाधान निस्तारण राज्य सरकार का मूल मंत्र है, जिसका आभास जन-जन को होना चाहिए।

वरिष्ठ जनों के अनुभव जुड़ों से जुड़े रहने के लिए जरूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सामाजिक संरचना को मजबूत आधार देने के लिए वरिष्ठजनों के अनुभवों का उपयोग किया जाना आवश्यक है। आदर्श जनपद की परिकल्पना भी तभी साकार होगी जब वरिष्ठजनों के अनुभव इसमें सांझा होंगे। सीएम ने कहा कि उनके पास समस्याओं का समाधान खोजने की एक अनोखी क्षमता होती है, जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है। वरिष्ठ जनों के अनुभव इसलिए भी जानने-सुनने जरूरी हैं, ताकि हम अपनी जड़ों से जुड़े रह सकें।

तिरंगा रैली में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

मुख्यमंत्री धामी ने ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी में भारतीय सेना के आभार प्रकट करने और आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता को जाहिर करने के उद्देश्य से तिरंगा शौर्य यात्रा में प्रतिभाग किया। तिरंगा शौर्य यात्रा कैंप कार्यालय टनकपुर से पीलीभीत चुंगी तक निकाली गई। जिसमें लोगों ने बड़ी संख्या में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

 

You missed