Dehradun : झाझरा क्षेत्र से बीटेक की एक छात्रा का सामान लेकर गायब होने वाले रैपिडो चालक को प्रेमनगर थाना पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से आठ लाख रुपये कीमत के आभूषण, नकदी और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने जानकारी दी कि मूल रूप से नैनीताल की रहने वाली और वर्तमान में डूंगा स्थित पीजी में रहकर यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रही छात्रा आस्तिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

दीपावली के मौके पर उन्हें अपने माता-पिता के पास दिल्ली जाना था, जिसके सिलसिले में उन्होंने महंगी खरीदारी भी की थी। आगामी 07 नवंबर को उन्होंने पीजी से रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑनलाइन रैपिडो बुक की थी। इसके बाद, रैपिडो चालक ने उन्हें फोन कर लोकेशन पूछी और कुछ ही देर में ऑटो उनके ठिकाने पर पहुंच गया।

शिकायत के अनुसार, छात्रा ने अपना सारा सामान एक सूटकेस और लैपटॉप ऑटो में रखवा दिया था। उस सूटकेस के भीतर सोने की मटरमाला, चांदी की पायल का जोड़ा, चांदी की अंगूठी, हेडफोन, मोबाइल फोन, 20 हजार की नकदी, चांदी का एक गिलास, एक थाली, दो कटोरियां, कीमती साड़ियां, चुनरी और कॉस्मेटिक्स का सामान रखा हुआ था।

ऑटो में सामान लोड कराने के पश्चात जब वह कमरे पर ताला लगाने अंदर गईं, उसी दौरान चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। उन्होंने जब रैपिडो ऐप पर जाकर देखा, तो पता चला कि आरोपी ने राइड रद्द कर दी थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

शनिवार की रात चेकिंग के दौरान झाझरा चौकी प्रभारी प्रद्युमन नेगी और उनकी टीम ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी कमलेश कुमार को झाझरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के थाना बरखेड़ा अंतर्गत ग्राम नारायणपुर का रहने वाला है और वर्तमान में सेलाकुई के जमनपुर में किराए पर रहता है।

घटनास्थल से चुराया गया करीब 08 लाख रुपये का जेवर व अन्य सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी नेब ताया कि वह नशे का आदी है और अपनी इसी लत को पूरा करने के वास्ते उसने यह चोरी की थी। रविवार को वह चोरी किए गए गहनों को बाजार में बेचने की फिराक में था।

Also Read : Dehradun में साइबर ठगों ने दो लोगों को शिकार बनाया, खातों से ₹4.05 लाख की चपत